Dakhal News
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने संकल्प यात्रा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शौर्य स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने वाले अमर शहीदों को याद किया। डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए विशेष महत्व का दिन है। पाकिस्तान पर भारत ने आज विजय प्राप्त की थी। और पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटा था। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास, गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं के साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ उज्जैन के दशहरा मैदान से होगा। डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए विशेष महत्व का दिन है। पाकिस्तान पर भारत ने आज विजय प्राप्त की थी और पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटा था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |