Patrakar Priyanshi Chaturvedi
क्या लाड़लियों से पैसे वापस लिए जायेंगे
शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद लाड़ली बहना योजना पर संशय के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में एक आदेश में कहा गया लाडली बहन योजना में पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका या स्व सहायता समूह की महिला 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ उठा रही है तो 15 दिनों के अंदर इसका परित्याग कर दें। अन्यथा शर्तो से वितरीत लाभ लेने पर आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। हालाँकि ये आदेश बाद में निरस्त कर दिया गया। लकिन ये योजना भविष्य में चल पाएगी इसे लेकर संशय की स्थिति है। लाड़ली बहना योजना को लेकर निकले एक आदेश से हड़कंप मच गया। इस आदेश में कहा गया था लाडली बहन योजना में पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका या स्व सहायता समूह की महिला 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ उठा रही है तो 15 दिनों के अंदर इसे छोड़ दें। अन्यथा शर्तो से वितरीत लाभ लेने पर आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। हंगामा नाचते ही यह आदेश निरस्त कर दिया गया। लेकिन कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले ही हफ्ते में सरकार की परफॉर्मेंस दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री से जब पूछा जा रहा है की लाडली बहन का भविष्य क्या है इस पर मुख्यमंत्री जी का जवाब आ रहा है कि देखा जाएगा। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले ही हफ्ते में करोड़ों लाडली बहन को इस सरकार ने असमंजस में डाल दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |