Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश को अब नंबर वन बनया जाएगा
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा वे अब एमपी को नंबर वन बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा उनकी सरकार अब विकास के कामों में तेजी लाएगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ताजपोशी के बाद मैहर पहुंचे और , मां शारदा की पूजा अर्चना कर विंध्य के साथ प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की कामना की राजेंद्र शुक्ल ने मैहर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की और मैहर विकास के लिए चिंतन किया। राजेंद्र शुक्ला ने दावा किया की भाजपा सरकार में प्रदेश बीमारूराज्य से विकाकशील राज्य बन चुका और जल्द विकसित राज्य में नंबर एक बनेगा। उन्होंने कहा की विंध्य और प्रदेश विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी।।उन्होंने कहा की रीवा में सोन नदी का पानी आने से रीवा में तीव्र गति से विकास हुआ और अब अगस्त माह तक बरगी नहर के माध्यम से नर्मदा जल सतना और मैहर पहुंच जाएगा और यहां विकास को गति मिलेगी ,उपमुख्यमंत्री ने कहा की जो भी विकास कार्य चल रहे उसको गति मिलेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |