Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पार्टी जो आदेश देगी वही करेंगे शिवराज सिंह
मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस सवाल के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा में भाजपा का कार्यकर्ता हूँ और पार्टी जो आदेश देगी उसका पालन करूंगा। सभी के दिमाग में एक सवाल है कि आखिर मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इधर श्योपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं जो पार्टी आदेश देगी मैं वही करूंगा श्योपुर मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा बहुमत मिला है कि लोग दंग रह गए ये प्रचंड विजय जो बहनों के आशीर्वाद से मिली है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति, जनता की श्रद्धा और अटूट विश्वास की विजय है ये डबल इंजन की सरकार के काम की जीत है यह विजय मेरी लाडली बहनो तुम्हारे प्यार और भाई के प्रति स्नेह की जीत है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और पार्टी मुझे जो निर्देश देगी मैं वही करूंगा ग्रेस द्वारा बार-बार सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी थी इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर गड़बड़ी थी तो वह श्योपुर में क्यों जीते।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |