Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस हारती है तो दोष ई वी एम को
एमपी के पूर्व वित्त मंत्री ,विधायक जयंत मलैया ने कहा लाड़ली बहना के कारण मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है वहीँ कई भाजपा विधायक और नेता इसे मोदी के नाम की विजय बता रहे हैं। दमोह से भाजपा विधायक जयंत मलैया सेजब पूछा गया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा तो उनका जवाब था सीएम बनेंगे तो सब को पता चल जाएगा जयंत मलैया ने कहां की जनता ने अपना समर्थन दिया है छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी हमारी सरकार बनी है मध्य प्रदेश में लाडली बहन के कारण प्रदेश में सफलता अर्जित की है ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव हारती है तो ईवीएम पर सवाल खड़े कर देती है क्या तेलंगाना में उनकी सरकार नहीं बनी क्या कर्नाटक में उनकी सरकार नहीं बनी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |