Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को दी बधाई
मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी है। ये लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर भी है। चुनाव के पहले तमाम आरोप और प्रत्यारोप के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता बधाई और शुभकामनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जनता का भरोसा कायम है। पीसीसी चीफ कमलनाथ और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज और कमलनाथ साथ में बेहद खुश नजर आये।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |