Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जनता का निर्णय स्वीकार करते हैं
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 सीट के साथ बम्पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 66 आई है। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में हताशा छाई हुई है। .कांग्रेस की हार के बाद कमलनाथ ने कहा विरोधी दल के नाते हमारी जो जिम्मेदारी है। उस पर हम डटे रहेंगे। कमलनाथ ने कहा हम हमारी हार पर चिंतन करेंगे कि आखिर हमसे कहां चूक हो गई और हम जनता का विश्वास क्यों नहीं जीत पाए।मध्यप्रदेश में कांग्रेस को जीत की बड़ी उम्मीद थी। पर चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में निराशा और हताशा है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और भाजपा पर अपना भरोसा कायम रखा है। हार के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा, हम जनता का निर्णय स्वीकार करते हैं। विरोधी दल के नाते हमारी जो जिम्मेदारी है। उस पर हम डटे रहेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हैं। हमें उम्मीद है कि भाजपा जनता के विश्वास को जिम्मेदारी से निभाएगी.. कोई विश्वासघात नहीं करेगी पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम हमारी हार पर चिंतन करेंगे कि आखिर हमसे कहां चूक हो गई और हम जनता का विश्वास क्यों नहीं जीत पाए। इसके लिए हम हमारे जीते और हारे दोनों प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |