Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश के मन में मोदी है
मध्यप्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का अहम योगदान रहा |बीजेपी की जीत के बाद जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं ने वीडी शर्मा को अपने कंधो पर उठा लिया। वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को जीत का श्रेय दिया। भाजपा पर मध्यप्रदेश की जनता का भरोसा बरकरार है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कुशल नेतृत्व और रणनीति ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है। इस जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वीडी शर्मा के निवास पर खूब जश्न मनाया और उन्हें अपने कंधे पर भी बैठा लिया। वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को जीत का श्रेय दिया। वीडी शर्मा ने कहा ये हमारे सामूहिक नेतृत्व की जीत है। मध्यप्रदेश के मन में मोदी है और मोदी के मन में मध्यप्रदेश है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |