Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। प्रदेश की जनता ने मोदी और शिवराज पर अपना भरोसा कायम रखा है। बीजेपी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फतह के बाद कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान को हनुमान बता रहे तो मोदी और शाह को राम और लक्ष्मण की संज्ञा दे रहे है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की। भाजपा को 163 सीट मिली है तो वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 66 विधानसभा सीट आई हैं। भाजपा की जीत के बाद मध्यप्रदेश फिर भगवा हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बड़ी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान को दिया जा रहा है। बधाई और शुभकामनाओ के पोस्टर में शिवराज सिंह चौहान को हनुमान की तरह दिखाया गया है तो वहीं नरेंद्र मोदी को श्री राम और अमित शाह को लक्ष्मण की भांति प्रस्तुत किया गया है। पोस्टर में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपने कंधे पर उठाया हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |