Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सारंग को मिला जीत का प्रमाण पत्र
भोपाल की नरेला विधानसभा से भाजपा के विश्वास सारंग पर जनता ने पूरा भरोसा जताया। अपनी जीत के बाद विश्वास सारंग ने जीत का प्रमाण पत्र लिया। नरेला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के मनोज शुक्ला को शिकस्त दी। सारंग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र लिया। जीत के बाद सारंग ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। सांग की विजय के बाद नरेला विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |