
Dakhal News

कुछ एग्जिट पोल भाजपा प्रायोजित
पूर्व मुख्य्मंत्री कमलनाथ ने कहा भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर ऐसे बनाये गए हैं जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता हतोऊत्साहित हो जाए ?कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा आप पूरी ताकत से मैदान में उतरें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरने को कहा है। उन्होंने कहा भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |