Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पीसी शर्मा बोले शासकीय कर्मचारियों पर बनाएंगे दबाव
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 तारीख को कैबिनेट की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की हालत खस्ता है। किस प्रकार प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाए इसको लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मतगणना से 3 दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक हैं। इसे लेकर पूर्व मंत्री प्रीति शर्मा ने कहा कि कहीं ना कहीं शिवराज सिंह चौहान को यह लग गया है कि उनकी हालत खस्ता है और 3 तारीख को मध्य प्रदेश में मतगणना है। कैसे अधिकारी और कर्मचारियों पर दबाव डाला जाए इसको लेकर यह बैठक बुलाई गई है। पीसी शर्मा ने बालाघाट की घटना पर कहा कि बालाघाट में जिस तरीके से मत पेटियां खोले जाने की घटना सामने आई है। उससे पता चल रहा है कि किस प्रकार से यह हेरा फेरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पता चल गया है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी शिवराज सरकार के पक्ष में नहीं है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |