Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस देगी काउंटिंग एजेंट को ट्रेनिंग
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कांग्रेस बीजेपी सहित सभी दलों की नज़र ईवीएम पर टिकी हुई है हालांकि EVM को अब स्ट्रांग रूम में भी भारी सुरक्षा के बीच रखा जा चुका है लेकिन कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर इस बार बेहद इस सचेत नजर आ रही है आपको बता दे की कांग्रेस ने अपने सभी 230 प्रत्याशियों को ईवीएम काउंटिंग को लेकर ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। मध्य्प्रदेश में मतदान के बाद सभी पार्टियों की नज़र EVM मशीन पर टिकी हुई है कांग्रेस न अपनी उम्मीदवारों के साथ ही काउंटिंग एजेंट को भी लीड करने वाले दो-दो लोगों को हर विधानसभा क्षेत्र से बुलाने की तैयारी कर ली है कांग्रेस की यह बैठक भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 26 नवंबर को होने जा रही है जिसमे कांग्रेस अपने प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंट को बताएगी की उनको काउंटिंग के दौरान किन-किन बातों पर विशेष तौर पर ध्यान रखना है कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भी मतदान के बाद काउंटिंग की ट्रेनिंग दी थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |