
Dakhal News

कार्रवाई की मांग को लेकर दिग्विजय धरने पर
राजनगर में कांग्रेस समर्थक सलमान की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठ गए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता मैं धरने से उठने वाला नहीं हूँ। दिग्विजय सिंह ने थाने के बाहर रात बिताई और टेंट के नीचे खाट पर ही सो गए। शुक्रवार को छतरपुर जिले के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान कांग्रेस समर्थक सलमान खान की मौत हो गई थी। आरोप है कि राजनगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया और उसके समर्थकों ने सलमान के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। इसी मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह हजारों समर्थकों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। रात में दिग्विजय सिंह टेंट के नीचे खाट पर ही सोये। धरना के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं अपने परिवार को इस हाल में छोड़ कर नहीं जाऊंगा। जब तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हो जाती। मै धरना से नहीं उठूंगा। दिग्विजय सिंह बोले थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। अब आरोपी के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चलता। आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा। दिग्विजय सिंह ने कहा सलमान ने कांग्रेस के लिए शहादत दी है। मैं सलमान के परिवार के साथ खड़ा हूँ। कांग्रेस पूरे परिवार को गोद लेगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |