मतदान के बाद बोले मुख्यमंत्री शिवराज

 

सभी बहनो को लखपति बनाऊंगा

 

मध्यप्रदेश में मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत में अपना वोट  डाला।  उनके साथ में  उन  की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान और कुणाल चौहान ने भी मतदान किया। शिवराज ने कहा हम .हर बहन को  लखपति बनाएंगे।मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिग्गज नेता भी मतदान करने पोलिंग बूथ पहुँच रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी  सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत में अपना वोट डालने  पहुंचे। साथ में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान और कुणाल चौहान ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज बोले मैं अंतरात्मा से कह रहा हूँ। बहनो की आमदनी कम से कम एक लाख रुपए सालाना होगी। हर बहन को हम लखपति बनाएंगे। दूसरी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। 

 

Dakhal News 17 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.