Dakhal News
लाडली बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है
कृषि मंत्री और हरदा से भाजपा प्रत्याषी कमल पटेल ने कहा इस बार फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा उन्हें लाड़ली बनानों का जबरदस्त आशीर्वाद मिल रहा है। जो भाजपा की सरकार बनवाएगा। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं हरदा के विधायक कमल पटेल गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार में कमल पटेल लाडली बहनों से निवेदन कर रहे हैं इस बार कमल के फूल की रंगोली बनाएं क्योंकि लक्ष्मी जी कमल के फूल पर प्रसन्न रहती हैं। कमल पटेल ने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बन रही है। भाजपा को लाडली बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। साथ ही बड़े बुजुर्ग एवं बच्चे भी भाजपा के साथ हैं। कमल पटेल प्रचार के दौरान लोगों को भाजपा की नीतियों को लोगों को बताकर वोट मान रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |