Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बोले 18 साल से सरकार ने महिलाओं की चिंता नहीं की
अमरपाटन से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कुमार सिंह लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी दौरान राजेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तगड़ा हमला बोला है। राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा क़ी पिछले 18 सालों से शिवराज सरकार ने महिलाओं की सुध नहीं ली पर चुनाव जीतने के लिए लाडली बहना योजना शुरू कर दी। विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का वक्त बाकी है। ऐसे में सभी प्रत्याशी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अमरपाटन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कुमार सिंह लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। राजेंद्र कुमार सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से शिवराज सरकार ने महिलाओं की सुध नहीं ली और अब चुनाव जीतने के लिए महिलाओं को आगे कर दिया। लाड़ली बहना योजना शुरू कर दी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |