
Dakhal News

बोले भाजपा कहती है नर्मदे हर,दारू भर
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी का चुनाव प्रचार करने खातेगांव पहुंची प्रियंका गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर महीने महिलाओं के खाते में ₹1500 आएंगे वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक ने क्षेत्र को जुएं और शराब का अड्डा बना दिया है. दीपक जोशी ने भी बीजेपी पर खूब हमला बोला और कहा भाजपा नेता कहते है नर्मदे हर, दारू भर, चिलम भर प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी का समर्थन करने खातेगांव पहुंची जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया प्रियंका की रैली में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वचन को पूरा करने का वादा किया प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर महिला के खाते में 15 सो रुपए आएंगे सो यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट पर बिजली बिल हाफ करेंगे किसानों का कर्ज माफ करेंगे जनसभा में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी पर खूब गरजे सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के वर्तमान विधायक ने क्षेत्र को शराब और जुए का अड्डा बना दिया है कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी ने कहा कि हम तीन विजन पर काम कर रहे हैं पहला हम नर्मदा का जल हर खेत तक पहुंचाएंगे दूसरा कुशासन को समाप्त करके सुशासन लाएंगे और तीसरा शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम करके क्षेत्र को प्रगतिशील बनाएंगे भाजपा को निशाने पर लेते हुए दीपक जोशी ने कहा कि भाजपा अपने आप को सनातन का पर्याय मानती है और भाजपा नेता कहते हैं नर्मदे हर जिंदगी भर पर यहां तो भाजपा के नेताओं ने इसे बदल दिया है यहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता कहते हैं नर्मदे हर डंपर भर , बालू भर , दारू भर और चिलम भर अब चिलम भरने वाले पार्टी को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी मध्य प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |