
Dakhal News

बोले भाजपा के शासन में सभी त्रस्त
भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पीसी शर्मा भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग पीड़ित है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से आम जनता चुनाव लड़ रही है और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में दक्षिण पश्चिम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पीसी शर्मा अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पीसी शर्मा क्षेत्र की गली गली में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान पीसी शर्मा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग पीड़ित है। प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा केवल घोषणा करती है उन्हें पूरा कभी नहीं करती इस बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से आम जनता चुनाव लड रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत तय है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |