Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रामखेलावन पटेल ने किया जीत का दावा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों के बीच पहुंच कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं अमरपाटन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र वासियों से रामखेलावन पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की इस मौके पर रामखेलावन पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के आने से अमरपाटन में मेरी जीत तय हो गई है। विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय बचा है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र का दौरा कर जनता से सीधा संपर्क साध रहे है। अमरपाटन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा मे भरी जन सैलाब उमड़ पड़ा मुख्यमंत्री शिवराज ने अमरपाटन से प्रत्याशी रामखेलावन पटेल को जिताने की जनता से अपील की इस मौके पर रामखेलावन पटेल भी काफी खुश नजर आए सभा के बाद रामखेलावन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने से मेरी जीत तय हो गई है मैं भारी बहुमत से विजयी बनूँगा और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |