Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दीपक जोशी की बेटी चुनाव प्रचार में जुटी
भाजपा से कांग्रेस में आये दीपक जोशी के प्रचार की कमान अब उनकी बेटी जूही जोशी ने सम्हाल ली है जूही को पूरा भरोसा है दीपक जोशी चुनाव में विजयी होंगे। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है दोनों ही प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी की बेटी जूही जोशी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है उन्होंने खातेगांव नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होगा और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी हम चुनाव प्रचार में गांव-गांव में घूम रहे हैं वहां हमे मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है खातेगांव विधानसभा सीट पर इस बार ब्राह्मण उम्मीदवार के आमने-सामने आने से यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |