Dakhal News
बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजनगर मे झंडा लगाया
मेरा परिवार भाजपा का परिवार मेरा घर भाजपा का घर अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो के राजनगर मे भाजपा का झंडा लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजनगर में भाजपा का झंडा लगाने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा चुनावी आचार सहिंता के बाद भी अपने घर पर भाजपा झंडा लगाना आपका अधिकार है भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मध्य प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा का परिवार, मेरा घर भाजपा का घर, के अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा करके इस अभियान में जुटे हैं शर्मा ने कहा मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील कर रहा हूं अपने अपने घर पर झंडा लगाकर ऐतिहासिक अभियान में जुटे यह हमारा अधिकार है कोई अगर यह कहता है कि घर पर झंडा नहीं लगा सकते तो यह बिल्कुल अनाधिकृत है मेरे घर पर मैं अपनी स्वेच्छा से अपने दल का झंडा लगा रहा हूं लगा सकता हूं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |