
Dakhal News

लोकसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आम इंसान विकास पार्टी ने बड़ा एलान किया है आगामी लोकसभा चुनाव में आम इंसान विकास पार्टी उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के पहलू है उत्तराखंड की जनता का भरोसा आम इंसान विकास पार्टी के साथ है। आम इंसान विकास पार्टी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पार्टी उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के पहलू है असली विपक्ष का काम कांग्रेस नहीं बल्कि आम इंसान विकास पार्टी कर रही है लोगो का भरोसा भी आम इंसान विकास पार्टी पर बढ़ा है कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आकिल अहमद ने कहा कि कांग्रेस हिंदुत्व के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है कांग्रेस अपने मुस्लिम नेताओं के फोटो तक नहीं लगाती। प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह विराटिया ने कहा कि आम इंसान विकास पार्टी भाजपा को सबक सिखाएगी हमारे कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहे है हम जनता के हित के मुद्दे उठा रहे है। इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अब्दुल अजीज ने कहा की आज लोगों को नफरत में बाटा जा रहा है हम पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलकर मोहब्बत फैलाएंगे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |