Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आरिफ अकील ने विकास का कोई काम नहीं किया
कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए आलोक शर्मा जोर शोर से जनसमपर्क कर रहे है भोपाल की उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा गलियों गलियों में घूम कर भाजपा को वोट करने की अपील कर रहे है आलोक शर्मा ने कहा कि मैं पुराने भोपाल की गलियों में कंचे खेलकर बड़ा हुआ हूँ जनता इस बार मेरा साथ दे पिछले तीस सालों में कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं किया है। भोपाल की उत्तर विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है पिछले तीस सालों से कांग्रेस के आरिफ अकील यहाँ से विधायक है कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को अपना उम्मीदवार बनाया है वही भाजपा हर कीमत पर भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस से छीनकर अपने पाले में करना चाहती है जिसके लिए भाजपा ने आलोक शर्मा पर भरोसा जताया है आलोक शर्मा क्षेत्र की गलियों गलियों में पहुंचकर जनसम्पर्क कर रहे है आलोक शर्मा का कहना है कि मैंने इन गलियों में कंचे खेले है मैं इन गलियों में पतंग उड़ा कर बड़ा हुआ हु मैं पुराने भोपाल का बेटा हूँ इसलिए जनता मेरा साथ दे आरिफ अकील को निशाने पर लेते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि मौजूदा विधायक ने क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |