Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस पार्टी है सनातन विरोधी दल
भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के नए बयान ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कृष्णा गौर ने कहा की अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई। तो महिलाएं करवा चौथ का पर्व नहीं मना पाएगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो लोग नवरात्री और दिवाली भी नहीं मना पाएंगे। कांग्रेस सनातन धर्म को ख़त्म करना चाहती है। ये बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने कृष्णा गौर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का मामला दर्ज करने की अपील की है। मध्यपरदेश विधानसभा चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा अभी चरम पर ही था कि कृष्णा गौर के बयां ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। गोविंदपुरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सनातन धर्म को खत्म करना चाहती है। अगर कांग्रेस पार्टी सरकार में आ गई तो मध्यप्रदेश में कोई नवरात्रि, दिवाली नहीं मना पायेगा। कृष्णा गौर के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की मांग की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |