Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रेस में कमलनाथ ने भाजपा नेताओं को पछाड़ा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा ये तीन दिसंबर को पता लगेगा जब चुनाव नतीजे सामने आएंगे। पर चुनाव से पहले हुई रेस में कमलनाथ ने भाजपा के सभी बड़े नेताओं को हरा दिया है। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ कमलनाथ रेस लगाते दिख रहे है।कमलनाथ मोहब्बत और सुशासन का सन्देश लिए आगे आगे बढ़ते हैं तो वही भाजपा के नेता इस वीडियो में नफरत और भ्रस्टाचार के साथ जमीन पर गिर जाते है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक नया वीडियो शेयर कर भाजपा पर हमला बोला है। एनीमेटेड वीडियो में कमलनाथ और भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच रेस होती है। रेस में कमलनाथ किसानो की कर्ज माफ़ी, सुशासन, मोहब्बत के सन्देश के साथ आगे बढ़ रहे है तो वही भाजपा के नेताओं को भ्रस्टाचार, नफरत, और नफरत में लिप्त दिखाया गया है। यह रेस तो कमलनाथ ने जीत ली है। पर असली रेस होना अभी बाकी है और उसका नतीजा तो जनता ही तय करेगी। इस वीडियो में मुख्यमंत्री की रेस में शिवराज सिंह चौहान। नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र सिंह तोमर को दौड़ते दिखाया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |