Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मोदी के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ रहे हैं
खुद को मुख्यमंत्री बनाये जाने के सवाल पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये हमारा नेतृत्व तय करेगा हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और एमपी में हमारी सरकार बन रही है ये तय है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के तीनों प्रत्याशियों चितरंगी से राधा सिंह देवसर से राजेंद्र मेश्राम और सिंगरौली से राम निवास शाह के लिए वोट मांगे कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा नेताओं के साथ रैली के रूप में शहर में कुछ दूर भ्रमण किया कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी राहुल गांधी आरोप लगते हुए कहा कि यह लोग भगवान राम और रामायण को काल्पनिक कहा करते थे अब मंदिर मंदिर घूमते फिर रहे हैं उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की भविष्य वाणी की और अपने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि यह हमारा नेतृत्व और विधायक दल तय करता है की कौन बनेगा मुख्यमंत्री इससे पूर्व भाजपा के तीनों प्रत्याशियों चितरंगी से राधा सिंह देवसर राजेंद्र मेश्राम और सिंगरौली से राम निवास शाह ने अपने नामांकन दाखिल किये।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |