Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पहले भाजपा ,सपा और कांग्रेस में रह चुके हैं
पृथक विंध्य प्रदेश की मांग करने वाले विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य विकास पार्टी का गठन कर लिया है। विंध्य इलाके में वो अब अपने प्रत्याशी खड़े कर भाजपा को बड़ा नुक्सान पहुंचा सकते हैं। विंध्य क्षेत्र के लिए सालों से लड़ाई लड़ रहे नारायण त्रिपाठी अब भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। नारायण त्रिपाठी भाजपा में रहकर भी भाजपा से अलग ही चाल चल रहे थे। इसलिए भाजपा ने उन्हें टिकिट नहीं दिया। नारायण त्रिपाठी ने विंध्य विकास पार्टी का गठन किया है। वे खुद और उनसे जुड़े लोग अब इस नई पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जैसे जिलों की विधानसभा सीटों पर नारायण त्रिपाठी की नई पार्टी बीजेपी को चुनौती देगी। नारायण त्रिपाठी विंध्य जनता पार्टी से विंध्य की 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव में उतार रहे हैं। नारायण त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवराज सरकार के 18 साल में विंध्य का कोई विकास नहीं हुआ। विंध्य विकास पार्टी विंध्य के विकास के लिए कार्य करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |