Dakhal News
कमलनाथ हैं ठगनाथ, झूठनाथ, कलंकनाथ
भाजपा नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला और कहा कमलनाथ झूठनाथ हैं और दिग्विजय सिंह इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ करवाएंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के ऊपर राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह मिस्टर बंटाधार जिस तरीके से भोपाल में लोकसभा चुनाव में हारे थे। इस बार वे कांग्रेस को पूरे प्रदेश में हरवाएंगे। दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर भी जोरदार हमला किया। पटेल ने कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर उठी थी। जिसके कारण उनके प्रत्याशी उपचुनाव में 60 से 65000 के अंतर से हारे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ तो ठगनाथ, झूठनाथ, करप्शननाथ कलंकनाथ है। जनता इन दोनों के चक्कर में नहीं पड़ने वाली।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |