दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी

 

दिग्विजय सिंह मुरदाबाद के लगे नारे

 

टिकिट वितरण से नाराज कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर नारेबाजी की और दोनों के पुतले जलाये। टिकिट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बात कपडे फाड़ने तक तो पहले ही पहुँच चुकी है। लेकिन अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुलकर दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह की मुखालफत करना पड़ रही है। पिछले दो दिनों से कांग्रेस मुख्यलय में दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे कोंग्रेसी लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता  दामोदर सिंह यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे को  बनाना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने सिंधिया को पार्टी से निकलने पर मजबूर किया और अब वह हम जैसे लोगों को भी पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं। राहुल गांधी कहते हैं जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी मगर कांग्रेस उस फार्मूले पर काम नहीं कर रही है। भोपाल में कांग्रेस मुख्यलय पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक सुर में दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला और दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के पुतले जलाएं। पुतले जलाने वाले नेताओं ने  कहा कि निकम्मे बाप और नाकारा बेटा कांग्रेस में आग लगा रहे हैं इसलिए हम इनके पुतले जला रहे हैं। पीसीसी में लगे पोस्टर  पर दिग्विजय सिंह के फोटो को जूते से पीटा गया और कीचड़ पोती गई। कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह के चेंबर पहुंचे नारज कोंग्रेसियों ने जीतू पटवारी और केके मिश्रा की नेम प्लेट्स भी  तोड़ दीं। 

Dakhal News 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.