
Dakhal News

कांग्रेसियों ने दीपक जोशी का किया विरोध
भाजपा से कांग्रेस में गए दीपक जोशी को भले ही कांग्रेस ने खातेगांव विधानसभा से टिकिट दे दिया हो। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विरोध में हैं। कांग्रेसियों ने उनकी गाड़ी के कांच तक फोड़ दिए और उन्हें काले कपडे दिखा कर विरोध किया। पूर्व मंत्री दीपक जोशी की मुसीबतें फिलहाल ख़त्म होती नहीं दिख रही हैं। खातेगांव में कांग्रेसियों ने जमकर दीपक जोशी का विरोध किया है। देवास की खातेगांव विधानसभा में बीजेपी से आए दीपक जोशी को टिकिट मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कर जगह दीपक जोशी वापस जाओ के नारे लगाकर उन्हें काले कपडे दिखा रहे हैं। कांग्रेसियों ने उनके वाहन को रोककर जमकर नारेबाजी की उनके गनमैन के साथ भी धक्कामुक्की की और उनकी स्कॉर्पियो वाहन का कांच तक फोड़ा दिया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |