
Dakhal News

कांग्रेस के नेता,नेता कहलवाने लायक भी नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस के नेता ,नेता कहलाने के लायक भी नहीं है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक दूसरे के कपड़े फाड़ने की बातें करते हैं। ये आपस में ही भिड़े हैं। सीएम शिवराज सिंह के निशाने पर इस समय कांग्रेस और कोंग्रस के नेता हैं। शिवराज सिंह ने कहा अब तो ये एक दूसरे को ही गाली दे रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अभी तो आपस में ही भिड़े हैं। आपने तो देखा होगा कमलनाथ जी कह रहे हैं, *"मैंने थोड़ी टिकट दिया है। कपड़े फाड़ने हैं तो दिग्विजय सिंह के फाड़ो, जयवर्धन सिंह के फाड़ो। वाह रे नेता अपने साथी के कपड़े फड़वा रहे हैं, बोल रहे हैं उसके आकर कपड़े फाड़ो। अब जिस नेता में यह दम ही नहीं हो कि मैंने किया है तो क्या वो नेता-नेता कहलाने के लायक है? आपस में ही भिड़े हुए हैं।कांग्रेस पर निशाना साथते हुए शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने जनसभा में कहा ये जितने विरोधी दल वाले थे इन्होंने इंडी गठबंधन बना लिया और सब इकट्ठे हो गए कि मोदी को हराओ, भाजपा को हराओ। लेकिन इनका गठबंधन बनने से पहले टूट गया। उन्होंने कहा कि हम रैली करेंगे मध्य प्रदेश में कमल नाथ ने कहा यहां मत आना, हमारे यहां गड़बड़ हो जाएगा। रैली ही रद्द करा दी। सपा के अखिलेश यादव कह रहे थे कि कांग्रेसियो ने धोखा दिया रात भर बिठाया और सालभर बात की और हमें सीट ही नहीं दी। हम अलग लड़ेंगे। आप वाले भी निकलकर भग गए कि हम नहीं आ रहे हैं। हम भी अलग लड़ेंगे। इंडी गठबंधन का तो ये हाल हुआ कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |