
Dakhal News

कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर शिवराज सरकार पर हमला बोला। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं और उन्हें सबसे ज्यादा ख़तरा भाजपा के नेताओं से है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा शिवराज ने अपने 18 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है मध्य प्रदेश की जनता ने अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देगी। महिलाओं को महानगर की बसों में मुफ्त यात्रा के पास देगी। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर के अलावा 7 वचन कांग्रेस पार्टी दे रही है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |