Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संजीवनी क्लिनिक में नहीं मिल रही दवाएं
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर स्वास्थय सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। आप ने कहा मध्यप्रदेश में में संजीवनी क्लीनिक में न डॉक्टर और न दवाइयां। आप के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने कहा मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जब डॉक्टर, दवाइयां नहीं हैं तो संजीवनी क्लीनिक की बात करना बेमानी है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर एमपी में संजीवनी क्लीनिक खुलवा दिए गए लेकिन मध्यप्रदेश में में संजीवनी क्लीनिक में न डॉक्टर और न दवाइयां। उन्होंने रतलाम का उदाहरण देते हुए कहा केवल रतलाम नहीं पूरे मध्य प्रदेश में संजीवनी क्लीनिक बदहाल हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |