Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में बढ़ी कांग्रेस की मुसीबत
कांग्रेस और भाजपा ने मध्यप्रदेश में कई उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है |जिसके बाद से नेताओं की नाराजगी और पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। ओबीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह भी कांग्रेस पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाये बैठे। पर पार्टी ने सिंगरौली से रेनू शाह को उम्मीदवार बना दिया। जिससे नाराज राम शिरोमणि शाह ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने सिंगरौली विधानसभा सीट से रेनू शाह को उम्मीदवार बनाया है। जिससे नाराज कांग्रेस पार्टी के ओबीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह ने बगावती तेवर अपना लिए है। राम शिरोमणि शाह ने कहा कि मैं कमलनाथ और कांग्रेस की योजनाओं को घर घर लेकर गया। मैंने हमेशा पार्टी की सेवा की लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया। मैंने हमेशा एसटी एससी और ओबीसी के लिए संघर्ष किया है। वही सिंगरौली से कांग्रेस प्रत्याशी रेनू शाह पर निशाना साधते हुए राम शिरोमणि शाह ने कहा कि बिलौजी गोली कांड के समय रेनू शाह महापौर थी। पर उन्होंने कभी भी झूठे फसाएँ गए मुस्लिम और साहू समाज के लोगो की मदद नहीं की मैं अपने समर्थकों से चर्चा कर अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला करूँगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |