Patrakar Priyanshi Chaturvedi
समर्थकों से बोले नारायण एक लाख वोट दिलवाएं
भाजपा छोड़ चुके विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर हुंकार भरी है। उन्होंने अपने समर्थकों को 1 लाख पार का संकल्प दिलाया है। विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा मैहर के विकास के लिए उन्होंने विधायक पद की बलि दी है। विधायक नारायण त्रिपाठी अपनी कर्मभूमि मैहर पहुचे। झुकेही से मैहर तक गावं गावं में उनका स्वागत हुआ। घंटाघर चौरहे पर उन्होंने सभा को संबोधित किया। नारायण त्रिपाठी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वो जाती की राजनीति नही करते हैं। मैहर के विकास के लिए अपने विधायक पद की बलि दे दी। त्रिपाठी ने सभा मे बैठे समर्थको से 1 लाख वोट देने का संकल्प भी दोनो हाँथो को उठा कर दिलवाया और विन्ध्य प्रदेश बनाने का वादा पूरा करने का आश्वासन मैहर की जनता को दिया। नारायण त्रिपाठी की यह सभा किसी भी राजनैतिक दाल के बैनर तले नहीं थी। हालांकि अभी ये साफ नंही हो सका कि वो किस दल से चुनाव लड़ेंगे पर उनके बयानों से साफ हो चुका है कि वो अब अपनी ही पर्टी विन्ध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। त्रिपाठी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले चाल चरित्र की नाटक नौटंकी वा नकली राम राज्य की बात करते है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |