
Dakhal News

बोले यह वचन पत्र नहीं कांग्रेस का झूठ पत्र है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आर या पार की लड़ाई करते हुए नजर आ रहे है। इसलिए सीएम शिवराज ने कांग्रेस के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है। कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर शिवराज ने कहा कि यह वचनपत्र नहीं महाझूठ पत्र है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है और इसमें प्रमुख तौर पर 101 गारंटियों का जिक्र भी किया है। कांग्रेस के वचन पत्र पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र नहीं झूठ पत्र है। पांच साल पहले भी कांग्रेस ने 900 से ज्यादा वचन जनता को दिए थे। उनमे से 9 वचन भी कांग्रेस ने पूरे नहीं किये। कांग्रेस के सारे सारे वचन झूठे निकले। कांग्रेस ने आज फिर महा झूट पात्र घोषित कर दिया। जनता अब इनके झूट पर भरोसा नहीं करेगी। जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वो करती है और भाजपा जो नहीं कहती वो भी करती है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |