Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की
इस बार भाजपा का पूरा प्रयास कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाने का है। परासिया में भाजपा प्रत्याशी ज्योति डेहरिया ने जनसम्पर्क यात्रा निकाली और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने कई उम्मेदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा सीट से भाजपा ने ज्योति डेहरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो लगातार क्षेत्र में लोगों से मिलकर अपने पक्ष में वोट मांग रही है। नवरात्रि के पावन पर्व पर ज्योति डेहरिया ने सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और फिर जनसम्पर्क यात्रा निकालकर लोगो से भाजपा को वोट करने की अपील की इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |