Dakhal News
कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में युवाओं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने कई युवा कैंडिडेट चुनाव मैदान में उतारे है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि लिस्ट में युवाओं के संघर्ष को सम्मान मिला है। कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश की है। लिस्ट में 7 नाम ऐसे है जो यूथ कांग्रेस से सम्बन्ध रखते है। ऐसे में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जो की खुद झाबुआ से कांग्रेस के उम्मीदवार है। लिस्ट देखकर काफी उत्साहित नजर आये। विक्रांत भूरिया ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची में युवाओं के संघर्ष को सम्मान मिला है। एक तरफ भाजपा कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर जैसे पुराने नेताओं को टिकट देती है तो वहीं कांग्रेस युवाओं को मौका देती है। कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीतेगी और कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीँ भाजपा विक्रांत भूरिया को परिवारवाद की देन बताकर उनपर ही निशाना साध रही है। आपको बता दे कि जिस विधानसभा सीट झाबुआ से कांग्रेस ने विक्रांत भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। उस सीट से उनके पिता कांतिलाल भूरिया ही मौजूदा विधायक है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |