Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा निर्देश
नवरात्रि पर्व से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए प्रदेश में आचार संहिता भी लग चुकी है ऐसे में प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाये रखने और नियमों का पालन करने की भी अपील की। परासिया चांदामेटा बड़कुई थाने में में प्रशासनिक अधिकारीयों ने शांति समिति की बैठक की जिसमे सभी समुदाय के प्रमुख जन मौजूद रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए एस डी एम पुष्पेंद्र निगम ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की और जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 10 बजे के बाद डीजे साउंड बंद कर दिया जाए प्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है ऐसे में सभी नियमों का पालन किया जाये साथ ही एस डी एम पुष्पेंद्र निगम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि समाज में अशांति फ़ैलाने वालो और नियम का उलंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |