Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंह की तीनो बेटियों ने एक साथ दी मुखाग्नि
पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया सभी ने नाम आँखों से पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह को अंतिम विदाई दी इटारसी के खेड़ा स्थित शांति धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सरताज सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया उनका इटारसी के खेड़ा स्थित शांति धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया सरताज सिंह की तीनों बेटियों ने एक साथ उन्हें मुखाग्नि दी 83 वर्ष की अवस्था में लंबी बीमारी के बाद 12 अक्टूबर को भोपाल में उनका निधन हो गया था सरताज सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, अन्य दलों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी अंतिम संस्कार से पहले सरताज सिंह के पार्थिव शरीर को नर्मदापुरम भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक सीतासरन शर्मा ने नाम आँखों से सरताज सिंह को याद करते हुए कहा कि सरताज सिंह का जाना मेरे लिए निजी क्षति है राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने कई कीर्तिमान बनाये उन्होंने ही मुझे राजनीति की बारीकियां सिखाई मैं हमेशा उनके साथ रहा हूँ।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |