
Dakhal News

कांग्रेस की घोषणा कभी पूरी नहीं होती
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार और कमलनाथ पर करारा हमला बोला है। सीएम शिवराज ने कहा कि जिस गांधी परिवार ने पूरे देश को लूटा। कमलनाथ ने उसी गांधी परिवार को लूट लिया। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दुसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। पहले मंडला पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर पढ़ो पढ़ाओ योजना लाने का वादा जनता से किया और भाजपा को अपने निशाने पर रखा। वही अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए गांधी परिवार और कमलनाथ पर जोरदार प्रहार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश और प्रदेश की जनता को ठगा है अब उसी गांधी परिवार को कमलनाथ ठग रहे हैं। कमलनाथ ने 2018 में राहुल गांधी से घोषणाएं करवाई थीं सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया। अब वही कमलनाथ, प्रियंका से झूठ बुलवाकर उन्हें ठग रहे हैं। ये कांग्रेस की कंफ्यूज करो और वोट लो की नीति है, लेकिन यह पब्लिक है। सब जानती है। पढ़ो पढ़ाओ योजना पर कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंडला आई थीं। कमलनाथ ने वहां पर प्रियंका से जो घोषणाएं करवाई हैं मैंने वह वीडियो देखा है। वे कई घोषणाएं कर के बैठ गईं तो कमलनाथ बोले कि एक और कर दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना कमलनाथ की आदत है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |