
Dakhal News

कांग्रेस या भाजपा किसका बिगड़ेगा खेल
दिल्ली और पंजाब में मिली सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी किस्मत आजमा रही है आप पार्टी के बड़े नेता लगातार प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और सत्तारूढ़ भाजपा पर भी जमकर निशाना साथ रहे अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस या भाजपा किसका खेल बिगड़ेगी यह तो चुनाव नतीजे के बाद ही तय होगा पर दावा तो आप पार्टी के नेता सरकार बनाने का भी कर रहे हैं।
चुनाव करीब हो और राजनीतिक पार्टी के नेता बड़े-बड़े दावे ना करे ऐसा कहां मुमकिन है ... मध्य प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीतकर सरकार बनाने तक का दावा कर दिया है हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो एक आम वोटर भी जानता है पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार करने के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता जोर शोर से मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने चुरहट के रामपुर नैकिन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया आप प्रत्याशी अनेंद्र गोविंद मिश्रा और आनंद मंगल सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे दिग्गज नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला दिया है जितना देश को अंग्रेजों ने नहीं लूट लिया उतना तो मध्य प्रदेश को भाजपा ने लूट लिया है वही संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिरा कर और विधायकों की खरीद फरोख्त करके यह सरकार बनाई है भाजपा को सिर्फ और सिर्फ विधायकों को खरीदना आता है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |