Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मांग ना सुने जाने पर जताई नाराजगी
भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने डिंडौरी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को अतिथि विद्वानों के विरोध का सामना करना पड़ गया। मांग न सुने जाने पर महिलाओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर फिर सत्ता में काबिज करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खूब प्रचार प्रसार कर रहे। पर डिंडौरी में शिवराज सिंह चौहान को अतिथि विद्वानों के विरोध का सामना करना पड़गया। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान एक महिला अतिथि विद्वानों की मांगो को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात करना चाहती थी। पर जब उसे बात करने का मौका नहीं मिला तो उसने प्रदेश सरकार पर अतिथि विद्वानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि यह सरकार हमारे साथ लगातार गलत कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |