Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अंतिम वोटर लिस्ट जारी
आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग अपनी कमर कस चुका है। छतरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर ने बताया कि छतरपुर जिले में कुल मतदाता की संख्या 14 लाख अठारह हजार आठ सौ पंद्रह है। जिसमे सात लाख 54 हजार पुरुष मतदाता और 6 लाख 64 हजार सात सौ सत्तर महिला मतदाता हैं। युवा मतदाता और महिला मतदाता की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही संदीप जी.आर. ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील भी की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |