Dakhal News
आदिवासियों के बीच जाकर मनाई ख़ुशी
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजेन्द्र कुमार सिंह ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार सिंह भाजपा को निशाने पर लेने से भी नहीं चूके। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के चुनाव वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर रामनगर के सेदूरा गांव में आदिवासी सम्मलेन का आयोजन किया गया जहाँ आदिवासी ग्रामीणों ने पारम्परिक नृत्य कर राजेन्द्र कुमार सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार ने देवता बड़ा देव की पूजा अर्चना भी की और अपनी सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। वही भाजपा को निशाने पर लेते हुए राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार के शासन में बिजली का संकट सामने खड़ा है। जनता प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनवाएगी। वही विधायक फुंदलाल मार्को ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को जहाँ जाना है चले जाये। उन्हें कोई नहीं रोक रहा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |