
Dakhal News

कांग्रेस पर किया जोरदार हमला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। भले ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है। पर भाजपा पूरी तैयारी के साथ प्रदेश में अपना प्रचार प्रसार कर रही है। छत्तीसगढ़ परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर पहुंचे। साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब तक प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी। तेजी से गरीबों को पक्के मकान मिल रहे थे। पर कांग्रेस की सरकार बनते ही सारे काम रुक गए। प्रदेश में फिर भाजपा सरकार आएगी। तो कैबिनेट की पहली बैठक में ही यह तय कर देंगे कि जल्द से जल्द बचे हुए लोगों को पक्के मकान मिल जाये। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |