
Dakhal News

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लगाया आरोप
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने शिवराज सरकार की मंत्री मीना सिंह पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। उमरिया काण्ड के बाद जीजीपी नेताओं ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग भी की है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी तथा जिला स्तर के नेताओं के द्वारा उमरिया कांड के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कहा है कि जीजीपी कार्यकर्ता उमरिया में अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री मीना सिंह के खिलाफ जांच की मांग कर रहे थे। पार्टी के कार्यकताओं पदाधिकारी और महिलाओं तथा बच्चों पर पुलिस के द्वारा बर्बर लाठी चार्ज कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश को गई। पुलिस के इस रवैए की जीजीपी घोर निन्दा करती हैं। पार्टी इस मामले की न्यायिक जांच के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग करती है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |