
Dakhal News

कंप्यूटर बाबा ने शिवराज पर साधा निशाना
गौ माता बचाओ यात्रा लेकर कंप्यूटर बाबा मैहर पहुंचे इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिवराज सरकार के राज में गौ माता की स्थिति दयनीय है आज प्रदेश में गौ माता मरने पर मजबूर हैं। गौ माता बचाओ यात्रा लेकर मैहर पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर तगड़ा निशाना साधा और कहा कि भाजपा गाय के नाम पर राजनीति करती है पर गौ माता की स्थिति बेहतर बनाने के लिए कोई काम नहीं करती आज शिवराज सिंह चौहान के शासन में गौ माता भूखी प्यासी तड़प रही है सड़को में घूमती गौ माता मरने पर मजबूर है जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार थी तब हज़ारों गौशाला प्रदेश में बनवाई गई थी पर शिवराज सरकार ने सभी गौशाला पर प्रतिबंध लगा दिया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |