Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा नेता के कैसीनो के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
नैनीताल के ज्योलीकोट में भाजपा नेता के द्वारा चलाये जा रहे कैसीनो के कारोबार के विरोध में डोईवाला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और कहा भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। नैनीताल के ज्योलीकोट में भाजपा नेता के द्वारा चलाये जा रहे कैसीनो के कारोबार के विरोध में डोईवाला नगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की प्रदेश में जितने भी ऐसे अवैध रिसोर्ट व होटल चलाये जा रहे हैं सभी भाजपा के नेताओं के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं यमकेश्वर स्थित जिस रिसोर्ट में अंकिता भंडारी की हत्या की गई वो भी भाजपा नेता का ही रिसोर्ट था मगर दुःख का विषय है कि सरकार मौन हैं डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि यह अवैध रिसोर्टस प्रदेश सरकार की नाक के नीचे चल रहे हैं प्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा संचालित इन रिसोर्ट में अवैध कारोबार हो रहे हैं कांग्रेस हर बूथ पर जाकर सरकार की कुनीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |